फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पति के रिवाल्वर से चली गोली, पत्नी के पेट में लगी, गंभीर घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
भाबर क्षेत्र के घमंडपुर में शुक्रवार रात को संदिग्ध परिस्थिति में पति की रिवाल्वर से चली गोली पत्नी के पेट में लग गई, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गई। महिला की गंभीर स्थिति को देखते हुए उसे बेस अस्पताल के चिकित्सकों ने हायर सेंटर रेफर कर दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने महिला के बयान दर्ज किए। घायल ने रिवाल्वर साफ करते समय हादसा होना बताया है। पुलिस इसे गंभीर लापरवाही मानकर रिवाल्वर का लाइसेंस निरस्त करने की रिपोर्ट एसएसपी पौड़ी को भेज दी है।
विज्ञापन

शुक्रवार रात करीब साढ़े आठ बजे भाबर क्षेत्र के घमंडपुर क्षेत्र में उस समय हड़कंप मच गया, जब एक घर में गोली चलने से एक महिला गंभीर रूप से घायल हो गई। गोली लगते ही परिजन महिला को लेकर बेस अस्पताल पहुंचे। गोली लगने की सूचना मिलते ही पुलिस अस्पताल पहुंची। पूछताछ में देवेश्वरी देवी (61) ने बताया कि वह अपने पति की रिवाल्वर साफ कर रही थी, तभी अचानक गोली चल गई। डॉक्टरों ने गोली के पेट में ही फंसे होने के कारण उसे हायर सेंटर रेफर कर दिया।
कोतवाल नरेंद्र बिष्ट ने बताया कि रिवाल्वर का लाइसेंस घायल महिला के पति गोविंद सिंह के नाम पर है। महिला को गोली पेट में लगी है। पुलिस की जांच में गंभीर लापरवाही का मामला सामने आया है, जिसके आधार पर रिवाल्वर के लाइसेंस को निरस्त करने की रिपोर्ट एसएसपी पौड़ी को भेजी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें