फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kotdwar News: कब बनेगी ट्रंचिंग ग्राउंड की सुरक्षा दीवार, नदी में फेंका जा रहा कूड़ा

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
कोटद्वार। नगर क्षेत्र के अंतर्गत गत वर्ष आपदा में बही झूला बस्ती गाड़ीघाट स्थित ट्रंचिंग ग्राउंड की सुरक्षा दीवार का निर्माण एक वर्ष बाद भी शुरू नहीं हो पाया है। ट्रंचिंग ग्राउंड का कूड़ा खोह नदी में गिरने से नदी प्रदूषित हो रही है। वहीं, कटाव के कारण ट्रंचिंग ग्राउंड भी बहने की कगार पर है। शासन ने सुरक्षा दीवार के निर्माण के लिए डेढ़ करोड़ की धनराशि स्वीकृत की है, लेकिन निर्माण अभी शुरू नहीं हो पाया है।



गतवर्ष 8 व 13 अगस्त को आई आपदा में खोह नदी के किनारे गाड़ीघाट स्थित नगर निगम के ट्रंचिंग ग्राउंड की सुरक्षा दीवार बह गई थी। मरम्मत नहीं होने से ट्रंचिंग ग्राउंड का कूड़ा लगातार खोह नदी में गिर रहा है।
विज्ञापन

नदी प्रदूषित हो रही है। जिससे जलीय जीवों पर खतरा मंडरा रहा है। निगम की ओर से बाढ़ सुरक्षा दीवार के निर्माण के लिए सिंचाई विभाग को पत्र लिखा गया था। विभाग ने 1.5 करोड़ रुपये का प्रस्ताव जिला प्रशासन को भेजा था, लेकिन तब इसे स्वीकृति नहीं मिल पाई थी। अब शासन ने राज्य वित्त में बाढ़ सुरक्षा दीवार निर्माण के लिए डेढ़ करोड़ की धनराशि स्वीकृत की है, लेकिन अभी तक निर्माण कार्य शुरू नहीं हो पाया है। नदी का बहाव ट्रंचिंग ग्राउंड के निचले हिस्से में होने से ट्रंचिंग ग्राउंड के बहने का खतरा बना है। अगर ट्रंचिंग ग्राउंड बहा तो नगर निगम के सामने कूड़ा निस्तारण बड़ी समस्या बन जाएगी।

.



ट्रंचिंग ग्राउंड की सुरक्षा दीवार के निर्माण के लिए 1.5 करोड़ की धनराशि स्वीकृत हो चुकी है। कार्यदायी संस्था सिंचाई विभाग दुगड्डा को बनाया गया है। दीवार के निर्माण के लिए कार्यदायी संस्था को पत्र भेजा गया है।
विज्ञापन


- वैभव गुप्ता, नगर आयुक्त कोटद्वार।



.

सुरक्षा दीवार के निर्माण के लिए नगर निगम को राज्य वित्त से धनराशि मिल चुकी है। सुरक्षा दीवार निर्माण के लिए नगर निगम से विभाग को पत्र भेजा गया है। जल्द ही निर्माण कार्य शुरू करा दिया जाएगा।



- सिंटू कुमार, जेई सिंचाई विभाग दुगड्डा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें