फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kotdwar News: मोटर नगर बस अड्डा और शहर में घूमते निराश्रित पशुओं का क्या है समाधान

विज्ञापन
विज्ञापन
कोटद्वार। नगर निगम कोटद्वार के मेयर और पार्षद पदों के लिए आगामी 23 जनवरी को होने वाले मतदान की तिथि नजदीक आते ही प्रत्याशियों का चुनाव प्रचार भी तेज होता जा रहा है। जनसभाओं, नुक्कड़ सभा के साथ ही रैली का दौर शुरू हो गया है। शहर से लेकर गांव तक के वार्डों में भाजपा, कांग्रेस के साथ ही निर्दलीय प्रत्याशियों ने पूरी ताकत झोंक दी है। चुनाव प्रचार और जनसंपर्क के दौरान हर क्षेत्र में जनता प्रत्याशियों से प्रमुख समस्याओं पर तीखे सवाल कर रही है। प्रमुख मुद्दों जिसमें देवीरोड स्थित मोटर नगर में अधूरा पड़ा बस अड्डा, ट्रचिंग ग्राउंड, शहर के फुटपाथों पर पसरा अतिक्रमण और शहर से लेकर गांव तक के वार्डों में घूमते निराश्रित गोवंश पर बहस भी शुरू हो गई है। सभी प्रत्याशी जनता को इन समस्याओं से निजात दिलाने का आश्वासन दे रहे हैं। कई लोगों का कहना है कि खोह नदी के किनारे मौजूदा ट्रंचिंग ग्राउंड की समस्या को देखते हुए जहां एक ओर कुंभीचौड़, रतनपुर सनेह के लोग इसे अन्यत्र शिफ्ट करने की मांग करते आ रहे हैं, वहीं हल्दूखाता कंचनपुरी में ट्रंचिंग ग्राउंड के लिए चयनित करीब एक हेक्टेयर भूमि का भी विरोध होना शुरू हो गया है। हल्दूखाता निवासी पूर्व सैनिक प्रमोद रावत, बीरेंद्र प्रसाद, राजेंद्र सिंह का कहना है कि ट्रंचिंग ग्राउंड के लिए आबादी से दूर ही जगह चयनित होनी चाहिए। यहां किसी भी कीमत पर ट्रंचिंग ग्राउंड नहीं बनने दिया जाएगा।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें