फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वेबसाइट हैंग, तहसील में लगी पास बनवाने की भीड़

विज्ञापन
कोटद्वार तहसील में पास बनाने के लिए उमड़ी भीड़। - फोटो : KOTDWAR
विज्ञापन
सरकारी की ओर से लॉकडाउन के दौरान ऑनलाइन पास बनाने के लिए जारी वेबवाइट हैंग हो जाने से कोटद्वार तहसील में लोगों की भीड़ जुट रही है। इस दौरान सामाजिक दूरी का पालन नहीं होने से लोगों में कोरोना संक्रमण फैलने का खतरा बना है। लोग एक दूसरे के करीब खड़े होकर पास बना रहे हैं।
विज्ञापन

तहसील पहुंचे अनिल कुमार भट्ट, राकेश शर्मा, देवीनंदन जखवाल, पंकज कुमार ने बताया कि वे लगातार वेबसाइट पर पास बनवाने के लिए आवेदन करने का प्रयास कर रहे हैं, लेकिन साइट नहीं खुल रही है। अब तहसील के चक्कर काटने को मजबूर होना पड़ रहा है। एसडीएम योगेश मेहरा ने कहा कि लोगों को इस साइट का उपयोग ऑफ टाइम में करना चाहिए। उन्होंने लोगों से लॉकडाउन का पालन करते हुए बिना किसी खास वजह के भीड़ नहीं लगाने की अपील की। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें