फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुष्प वर्षा कर कोरोना वारियर्स के कामों को सराहा

विज्ञापन
विज्ञापन
कोटद्वार। वैश्विक महामारी कोरोना वायरस को मात देने के लिए संपूर्ण लॉकडाउन के दौरान अपनी जान जोखिम में डालकर मुस्तैदी से अपने दायित्वों का बखूबी निवर्हन कर रहे पुलिस कर्मियों, सफाई कर्मियों और स्वास्थ्य कर्मियों पर पुष्प वर्षा कर लोगों ने उनका सम्मान किया।
विज्ञापन

मंगलवार को नजीबाबाद रोड पर छोटे-छोटे बच्चों ने कोतवाल मनोज रतूड़ी, प्रभारी तहसीलदार डबल सिंह रावत, एसएसआई प्रदीप नेगी, सफाई निरीक्षक सुनील कुमार समेत पुलिस कर्मियों, सफाई कर्मियों और स्वास्थ्य कर्मियों का तिलक किया, वहीं लोगों ने सड़क के किनारे खड़े होकर और अपने बालकनी से पुष्प वर्षा कर उनका सम्मान किया। इस दौरान बलूनी पब्लिक स्कूल से लेकर कौड़िया चैक पोस्ट तक लोग फूल लेकर खड़े रहे और टीम के पहुंचने पर पुष्पा वर्षा की। सम्मान पाकर पुलिस कर्मियों, सफाई कर्मियों और स्वास्थ्य कर्मियों के चेहरे खुशी से खिल उठे। लोगों ने कहा कि पुलिस, तहसील प्रशासन, सफाई कर्मी और स्वास्थ्य कर्मी अपनी जान की परवाह न करके दिन-रात एक कर हमारे लिए काम कर रहे हैं। उनका सम्मान भी जरूरी है। हम तो केवल पुष्प वर्षा कर ही सम्मान कर रहे हैं, लेकिन वह इससे भी बड़े सम्मान के योग्य हैं। अगर हमें इस कोरोना जैसी महामारी से जीतना है तो और मेहनत से काम करना होगा। इस मौके पर पूर्व जिला पंचायत उपाध्यक्ष सुमन कोटनाला, पूर्व पालिकाध्यक्ष रश्मि राणा, बलूनी पब्लिक स्कूल की डायरेक्टर अभिलाषा भारद्वाज, भाजपा के प्रदेश प्रवक्ता बिपिन कैंथोला, सभासद सुुुुभाष पांडेय, अमित शर्मा, गौरव ठाकुर आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

.
फोटो
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें