फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पौड़ी शहर में बढ़ रहा पेयजल संकट

Sun, 12 Jun 2016 06:55 PM IST
अमर उजाला/पौड़ी।
विज्ञापन
विज्ञापन
दो जून को अतिवृष्टि के कारण नानघाट पेयजल योजना के ठप होने के बाद से पौड़ी शहर में पानी का संकट बढ़ गया है। कई मोहल्ले में दूसरे-तीसरे दिन पानी की सप्लाई हो रही है। रविवार को भी कई मोहल्लों में पानी नहीं आया। कुछ जगह गंदे पानी की आपूर्ति होने की लोगों ने शिकायत की।
विज्ञापन


पौड़ी गांव, लक्ष्मी-नारायण मोहल्ला, श्रीनगर रोड न्यू विकास कॉलोनी, डिप्टी धारा, तिमली गांव समेत कई मोहल्लों में पानी नहीं आने से स्रोतों में लोगों की लाइन लगी रही। अधिशासी अभियंता अनूप कुमार सैनी ने बताया मांग छह एमएलडी की है जबकि उन्हें वितरण के लिए महज साढ़े तीन एमएलडी पानी ही मिल पा रहा है।
पेयजल संकट दूर करने के लिए जल संस्थान और निगम ठोस योजना नहीं बना पा रहा है। पानी नहीं आने की शिकायत पर जल संस्थान और निगम जिम्मेदारी से बचने के लिए एक-दूसरे को कोसने लगते  हैं।
विज्ञापन


धारे न होते तो प्यासे मर जाते
धारे में पानी भरने के लिए लाइन में लगी पूनम देवी, रिंकी देवी, ऋषि बहुगुणा और अंजू ने कहा कि धारे न होते प्यासे मर जाते। जल संस्थान और निगम वाले तो एक-दूसरे पर जिम्मेदारी डाल देते हैं। न्यू कॉलोनी लोअर बाजार निवासी विकास पटवाल, अमित बर्थवाल, राजेंद्र डोभाल ने बताया कि पिछले एक सप्ताह से बहुत कम पानी की आपूर्ति हो रही है।

एक दिन छोड़कर मिले पानी
पालिकाध्यक्ष यशपाल बेनाम ने कहा कि उन्होंने पेयजल अफसरों को शहरवासियों को मोहल्लेवार एक दिन छोड़कर पानी देने को कहा है। इससे सभी को पानी मिल सकेगा। मांग की अपेक्षा पानी कम मात्रा में उपलब्ध होने से यह दिक्कत आ रही है।

कोट
हमें शहर में पानी वितरण के लिए 6 एमएलडी पानी की जरूरत है लेकिन मिलता है   करीब पांच एमएलडी। इसमें से साढ़े तीन एमएलडी श्रीनगर से आ रही दो पंपिंग   योजनाओं और करीब डेढ़ एमएलडी नानघाट पेयजल योजना से। आजकल नानघाट से पानी ठप है।
- प्रवीन कुमार सैनी, ईई जल संस्थान

नानघाट पेयजल योजना पिछली दो जून को अतिवृष्टि के कारण ठप है। यहां पर फिल्टर  में मलबा भर गया है। पाइप लाइन टूट गई है। इसे ठीक कराया जा रहा है। दो दिन में यहां से सप्लाई सुचारु हो जाएगी।
विज्ञापन

- मीशा सिन्हा, ईई जल निगम
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें