फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सुरताल संग्राम में चार प्रतिभागी सेमीफाइनल में

Sun, 12 Jun 2016 06:53 PM IST
सतपुली/लैंसडौन।
विज्ञापन
विज्ञापन
उत्तराखंड सुरताल संग्राम सीजन 2 के ऑडिशन में प्रतिभागियों ने अपने हुनर का प्रदर्शन किया। इसमें क्षेत्र की कई प्रतिभाएं उभर कर सामने आईं। गायन के लिए एक और नृत्य के लिए तीन कलाकार सेमीफाइनल में पहुंचे। फाइनल मुकाबला 2 व 3 जुलाई को देहरादून में होगा।
विज्ञापन


रविवार को पर्वतीय सांस्कृतिक संस्था व पुष्कर फाउंडेशन की ओर से नरेंद्र क्लब में ऑडिशन हुआ। इसमें कोटद्वार, द्वारीखाल, गुमखाल, रिखणीखाल, सतपुली, पाटीसैंण क्षेत्र से आए प्रतिभागियों ने हिस्सा लिया। गायन में चालीस और नृत्य में पैंतीस कलाकारों ने अपने हुनर का प्रदर्शन किया।

तीन राउंड तक चले ऑडिशन में गौरव सिंह का गायन व अकांक्षा नेगी, पूजा असवाल व सोनम घिल्डियाल का चयन देहरादून में होने वाले सेमीफाइनल मुकाबले के लिए हुआ। चयनित प्रतिभागियों को प्रमाणपत्र वितरित किए गए। इस मौके पर उत्तराखंडी वर्णमाला और रोहित चौहान का नया वीडियो एलबम मधुली भी लांच की गई। मुख्य अतिथि रघुवीर बिष्ट व विशिष्ट अतिथि डॉ. एसपी नैथानी ने कहा कि इस तरह के आयोजन से स्थानीय प्रतिभाओं को आगे बढ़ने के लिए बेहतर मंच मिलता है। अभिनेत्री मंजु बहुगुणा व डा. मनीषा अग्रवाल ने आयोजक संस्था के कार्यों की सराहना करते हुए इसे क्षेत्रीय भाषा के प्रचार-प्रसार में महत्वपूूर्ण प्रयास बताया।
विज्ञापन


चयनित प्रतिभागियों को प्रमाण पत्र वितरित किए गए। इस मौके पर कार्यक्रम के संयोजक कल्पना चौहान, निर्देशक राजेद्र चौहान, रोहित चौहान, महिपाल रावत, कुलदीप कुमार, विकास शाह, गौरव गैरोला आदि  मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें