फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kotdwar News: ट्रॉमेल मशीन से होगी छावनी नगर के कूड़े की छंटाई

Fri, 27 Nov 2026 05:26 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कोटद्वार
विज्ञापन
विज्ञापन
लैंसडौन। छावनी नगर में कूड़ा निस्तारण व्यवस्था को आधुनिक और प्रभावी बनाने के लिए छावनी बोर्ड ने पहल शुरू की है। धूरा रोड स्थित कूड़ा संयंत्र केंद्र को नए सिरे से तैयार किया जा रहा है। इसके तहत पुराने ढांचे को हटाकर केंद्र का समतलीकरण किया जा रहा है। इसके लिए पोकलैंड मशीन से काम शुरू कर दिया गया है।
विज्ञापन


छावनी अध्यक्ष ब्रिगेडियर विनोद सिंह नेगी की पहल पर नगर में अपशिष्ट प्रबंधन के लिए ट्रॉमेल मशीन लगाई जा रही है। लैंसडौन सैन्य स्टेशन को पिछले कई वर्षों से स्वच्छता और पर्यावरण संरक्षण के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान के लिए पुरस्कार मिलते रहे हैं। उन्होंने बताया कि ट्रॉमेल मशीन में कूड़ा जालीदार छेदों वाले घूमने वाले बेलनाकार ड्रम से गुजरेगा। इससे मिश्रित कूड़े से गीले और सूखे कचरे को अलग-अलग किया जा सकेगा। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें