फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दीवारों पर रंग उकेरकर दिया महिला सशक्तिकरण का संदेश.

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला के अपराजिता 100 मिलियन स्माइल्स महाभियान के तहत भाबर के जीआईसी कण्वघाटी में वॉल पेटिंग प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। छात्र-छात्राओं ने दीवारों पर एक से बढ़कर एक आकर्षक पेंटिंग बनाकर महिला सशक्तीकरण का संदेश दिया।
विज्ञापन

अपराजिता मुहिम के तहत समाजसेवी प्रणिता कंडवाल, शिक्षक राकेश मोहन ध्यानी और एंबिशन कोचिंग सेंटर के सहयोग से जीआईसी कण्वघाटी में वॉल पेंटिंग प्रतियोगिता का आयोजित की गई। प्रतियोगिता में जीआईसी कण्वघाटी, एसजीआरआर कण्वघाटी, एसपीवीएम झंडीचौड़, राजकीय महाविद्यालय कोटद्वार, एंबिशन कोचिंग सेंटर के छात्र-छात्राओं, कलाकार यशिका जखवाल और अंजली नेगी ने प्रतिभाग किया। इस दौरान चयनित विषय के अनुसार दीवारों पर चित्र बनाकर उसमें रंग भरे गए। प्रतियोगिता सुबह 11 से दिन के एक बजे तक चली। छात्र-छात्राओं द्वारा बनाई गई वॉल पेंटिंग पर महिला सुरक्षा, बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ, नशामुक्त अभियान, पर्यावरण संरक्षण, उत्तराखंड की संस्कृति, पॉलिथीन उन्मूलन विषयों पर शीर्षक लिखकर समाज को उनका अनुसरण करने का संदेश दिया। प्रतियोगिता के विजेता छात्र-छात्राओं को पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर मंजू नेेगी, आशीष कुमार, अनामिका, दीक्षित, अमित गुसाईं, सुखदेव, दीपक कुमार मौजूद रहे।
वॉल पेंटिंग में यशिका और अंजली रहे प्रथम
जीआईसी कण्वघाटी में अपराजिता कार्यक्रम के तहत आयोजित वॉल पेंटिंग प्रतियोगिता में यशिका जखवाल आर्ट्स एंड ग्रुप और अंजली नेगी ने संयुक्त रूप से प्रथम, एसजीआरआर कण्वघाटी और एसपीवीएम झंडीचौड़ ने संयुक्त रूप से द्वितीय और एसजीआरआर कण्वघाटी ने तृतीय स्थान प्राप्त किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें