फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kotdwar News: पीएचसी दुगड्डा के भवन निर्माण के लिए करना होगा इंतजार

Sun, 26 Jul 2026 07:24 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कोटद्वार
विज्ञापन
विज्ञापन
स्वास्थ्य विभाग की ओर से शासन को भेजी गई 8.98 करोड़ की डीपीआर शासन में लंबित
विज्ञापन

मुख्यमंत्री की घोषणा के एक वर्ष बाद भी नहीं मिली मंजूरी, बजट स्वीकृत होते ही बनेगा नया भवन
कोटद्वार। दुगड्डा प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र (पीएचसी) को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) में उच्चीकृत करने के लिए क्षेत्रवासियों को अभी और इंतजार करना होगा।
स्वास्थ्य विभाग ने कार्यदायी संस्था ग्रामीण निर्माण विभाग (आरडब्लूडी) के माध्यम से 8.98 करोड़ की विस्तृत परियोजना रिपोर्ट (डीपीआर) तैयार कर शासन को भेज दी है लेकिन अब तक इसे स्वीकृति नहीं मिल सकी है। बजट जारी होने के बाद पुराने भवन को ध्वस्त कर सीएचसी मानकों के अनुरूप आधुनिक अस्पताल भवन का निर्माण शुरू कराया जाएगा।
विज्ञापन


दुगड्डा पीएचसी पर दुगड्डा के साथ-साथ द्वारीखाल, जयहरीखाल और रिखणीखाल ब्लॉक के ग्रामीण स्वास्थ्य सेवाओं के लिए निर्भर हैं। करीब 92 हजार आबादी की स्वास्थ्य आवश्यकताओं को पूरा करने वाला यह केंद्र उच्चीकरण के निर्धारित मानकों पर खरा उतरता है। क्षेत्रवासी पिछले दो दशकों से अस्पताल को सीएचसी का दर्जा देने की मांग कर रहे हैं। पिछले वर्ष शहीद मेले में मुख्यमंत्री ने पीएचसी के उच्चीकरण के साथ इसे स्वर्गीय मोहनलाल बौंठियाल के नाम पर करने की घोषणा की थी लेकिन एक वर्ष बाद भी योजना को शासन से स्वीकृति नहीं मिली है।
विज्ञापन

नए भवन के निर्माण के लिए आरडब्लूडी से 8.98 करोड़ की डीपीआर तैयार कर स्वीकृति के लिए शासन को भेजी गई है। बजट स्वीकृत होते ही सीएचसी भवन निर्माण की प्रक्रिया शुरू कर दी जाएगी।
- डॉ. अश्विनी कुमार, प्रभारी चिकित्साधिकारी, दुगड्डा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें