फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मिनी हाफ मैराथन : आशीष, विजय, अनुज, पंकज व समीक्षा अव्वल

Sun, 26 Jul 2026 06:27 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कोटद्वार
विज्ञापन
विज्ञापन
जय देवभूमि फाउंडेशन की चतुर्थ मिनी हाफ मैराथन में दौड़े युवा
विज्ञापन

कोटद्वार। जय देवभूमि फाउंडेशन की ओर से आयोजित चतुर्थ मिनी हाफ मैराथन में 650 से अधिक धावकों ने कारगिल के अमर शहीदों को श्रद्धांजलि दी।
कारगिल विजय दिवस की 27वीं वर्षगांठ पर मिनी हाफ मैराथन का शुभारंभ सेवानिवृत्त लेफ्टिनेंट कर्नल चंद्रीपाल पटवाल, भाजपा जिलाध्यक्ष राजगौरव नौटियाल, मंडी समिति के पूर्व अध्यक्ष सुमन कोटनाला और पूर्व क्षेत्र पंचायत सदस्य सुनीता कोटनाला ने हरी झंडी दिखाकर किया। मिनी हाफ मैराथन के जूनियर बालक वर्ग में आशीष, रोहित, अक्षित, बालिका वर्ग में समीक्षा, हर्षिता, सोनिया ने क्रमश: प्रथम, द्वितीय व तृतीय स्थान प्राप्त किया। सीनियर बालक वर्ग में विजय, निपेंद्र, सुराज, बालिका वर्ग में अंकिता, निकिता, नव्या क्रमश: प्रथम, द्वितीय व तृतीय स्थान पर रहे।
विज्ञापन

ओपन बालक वर्ग में अनुज नेगी, मोहित सैनी, प्रेम राठी, बालिका वर्ग में शीतल, काजल, रीता मिश्रा ने क्रमश: प्रथम, द्वितीय व तृतीय स्थान पाया। गढ़वाल राइफल्स एमटी कैंप के पंकज सिंह, रंजीत सिंह, ऋषभ क्रमश: प्रथम, द्वितीय व तृतीय स्थान पर रहे। आयोजन में जय देवभूमि फाउंडेशन के अध्यक्ष शिवानंद लखेड़ा, देवभूमि पहल समिति के अध्यक्ष शिवम नेगी, महासचिव उत्कर्ष नेगी आदि स्वयंसेवकों का योगदान रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें