वेदीखाल बाजार में जागरूकता रैली निकालते राजकीय महाविद्यालय वेदीखाल के स्वयंसेवी।
- फोटो : KOTDWAR
राजकीय महाविद्यालय वेदीखाल की राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई के स्वयंसेवियों ने कृमि मुक्ति दिवस के अवसर पर वेदीखाल बाजार में जन जागरूकता रैली निकाली। इस दौरान उन्होंने लोगों को नारों और पोस्टरों के माध्यम से कृमि से होने वाले शारीरिक नुकसान की जानकारी दी।
बृहस्पतिवार को एनएसएस इकाई की ओर से आयोजित जन जागरूकता रैली को महाविद्यालय के प्राचार्य प्रो. डीपी भट्ट, डॉ. अवतार नेगी, प्रो. अतुल सिंह, डॉ. भूपेंद्र सिंह कुंवर आदि ने रवाना किया। वेदिखाल मार्केट में जागरूकता रैली निकालने के बाद स्वयंसेवी कार्यक्रम अधिकारी डॉ. अनुपम त्यागी के मार्गदर्शन में प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र वैदिक हाल पहुंचे। यहां प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र प्रभारी सुरेंद्र सिंह राणा ने अपने सहयोगी के साथ स्वयंसेवियों को कृमि के लक्षण और शरीर पर पड़ने वाले दुष्प्रभाव की जानकारी दी। इसके बाद स्वयंसेवियों ने कृमि को लेकर लोगों को जागरूक किया। संवाद