फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मैक्स की टक्कर से स्कूटी सवार घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
भाबर के कंचनपुर, हल्दूखाता में एक तेज रफ्तार मैक्स ने विपरीत दिशा से आ रही स्कूटी को टक्कर मार दी, जिससे स्कूटी सवार गंभीर रूप से घायल हो गया। पुलिस ने 108 सेवा की मदद से घायल को बेस अस्पताल कोटद्वार में भर्ती कराया। पुलिस ने मैक्स चालक को पकड़ा लिया है।
विज्ञापन

कलालघाटी चौकी इंचार्ज कमलेश शर्मा ने बताया कि बुधवार देर रात झंडीचौड़ निवासी संतोष सिंह (28) पुत्र धर्म सिंह स्कूटी से कोटद्वार से अपने घर लौट रहा था। हल्दूखाता के निकट कंचनपुर में विपरीत दिशा से आ रही एक मैक्स ने उसे टक्कर मार दी। टक्कर लगते ही स्कूटी के परखच्चे उड़ गए और स्कूटी सवार संतोष छिटककर दूर जा गिरा। दुर्घटना में उसे गंभीर चोटें आईं। दुर्घटना के बाद मैक्स चालक वाहन छोड़कर मौके से फरार हो गया। सूचना पर पहुंची कलालघाटी चौकी पुलिस ने 108 सेवा की मदद से उसे कोटद्वार बेस अस्पताल में भर्ती कराया। उन्होंने बताया कि आरोपी मैक्स चालक नीरज सती निवासी लोकमणिपुर को पकड़ लिया है। पीड़ित पक्ष की ओर से अभी तक कोई तहरीर नहीं मिली है। तहरीर मिलने पर आरोपी के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें