फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कंप्यूटर साइंस में नाम कमाना चाहता है विपुल वर्मा

Wed, 25 May 2016 07:52 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, कोटद्वार।
विज्ञापन
कोटद्वार के विपुल वर्मा को मिठाई खिलाते माता-पिता। - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
उत्तराखंड बोर्ड की 10वीं परीक्षा में 96.60 प्रतिशत अंक के साथ कोटद्वार के विपुल वर्मा ने प्रदेशभर में तीसरी रैंक प्राप्त की है। गूगल के संस्थापक से प्रेरित होकर विपुल भी कंप्यूटर साइंस के क्षेत्र में नाम कमाना चाहता है। 
विज्ञापन

मेहरबान सिंह कंडारी विद्यामंदिर इंटर कॉलेज के छात्र विपुल ने प्रदेश में तीसरे पायदान पर अपना स्थान बनाकर अपने विद्यालय और क्षेत्र का नाम रोशन किया है। पिता उग्रसेन वर्मा शिक्षा विभाग में बीईओ जयहरीखाल के पद पर कार्यरत हैं। माता पूनम वर्मा गृहणी है।

अमर उजाला से भेंट में विपुल ने बताया कि वह कक्षा छह से अपनी कक्षा में 90 प्रतिशत से अधिक अंक ला रहा है। वह आगे चलकर आईआईटी कर कंप्यूटर साइंस में इंजीनियर बनना चाहता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें