देवप्रयाग। राष्ट्रीय राजमार्ग पर तीनधारा के समीप कार व बस की टक्कर में तीन लोग घायल हो गए। उन्हें उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बागी लया गया है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार ऋषिकेश से आ रही कार तीनधारा के पास स्किड होकर विपरीत दिशा से आ रही बस से जा भिड़ी। इसमें कार में सवार शेर सिंह रावत पुत्र हिम्मत सिंह, राम सिंह पुत्र मोहन सिह, सावित्री देवी पत्नी देव सिंह निवासी बगेली पौड़ी मामूली रूप से घायल हो गए। उन्हें 108 सेवा की मदद से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बागी लाया गया। जहां घायलों का उपचार किया जा रहा है।