फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सीमाएं सील होने से ग्रामीण परेशान

विज्ञापन
विज्ञापन
नगर की सीमा से लगे यूपी की ग्राम पंचायत तल्ला मोटाढांक के तीन गांवों का लॉकडाउन के चलते नजीबाबाद तहसील से संपर्क कटा हुआ है। कौड़िया चैकपोस्ट पर उत्तराखंड पुलिस लोगों को नजीबाबाद नहीं जाने दे रही है। प्रधान अनीता दुतपुड़ी ने उत्तराखंड और उत्तर प्रदेश शासन से उन्हें आवाजाही के लिए पास देने की मांग की है।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार को ग्रामीणों ने एसडीएम को दिए ज्ञापन में कहा कि यूपी और उत्तराखंड के बॉर्डर पर स्थित ग्राम पंचायत मोटाढांक के तीन गांवों की विधवाएं, विकलांग, वृद्धजन, मनरेगा के पंजीकृत श्रमिक, प्रधानमंत्री उज्ज्वला गैस कनेक्शन धारक बैंकिंग कार्य समेत अन्य सभी कार्यों के लिए यूपी के मथुरापुर मोर बड़िया से जुड़े हैं। ग्रामीण उत्तराखंड की सीमा बीईएल से होते हुए मथुरापुर मोर और बड़िया पहुंचते हैं, लेकिन सीमाएं सील होने से उन्हें दिक्कत हो रही है। प्रधान ने एसडीएम से उत्तराखंड और उत्तर प्रदेश के प्रशासन से लोगों को आवाजाही के लिए पास दिलाने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें