फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kotdwar News: ग्वाड़ी में आईटीआई के संचालन की मांग, ग्रामीणों ने किया प्रदर्शन

Thu, 06 Nov 2025 10:32 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कोटद्वार
विज्ञापन
विज्ञापन
कोटद्वार/यमकेश्वर। यमकेश्वर ब्लॉक के ग्वाड़ी गांव में वर्ष 2017 में लगभग 2.5 करोड़ की लागत से बने आईटीआई का संचालन अभी तक नहीं हो पाया है। बृहस्पतिवार को ग्रामीणों ने आईटीआई के संचालन की मांग को लेकर आईटीआई भवन के समक्ष प्रदर्शन किया।
विज्ञापन

ग्रामीणों ने कहा कि जब कक्षाएं नहीं चलानी थी तो क्यों सरकारी पैसे का दुरुपयोग किया गया। इस मौके पर प्रदर्शनकारियों ने मांग के निराकरण के लिए कानूनगो चित्र सिंह रावत के माध्यम से मुख्यमंत्री को ज्ञापन भेजा है।
बृहस्पतिवार को क्षेत्र के जनप्रतिनिधि और ग्रामीण आईटीआई ग्वाड़ी में एकत्रित हुए। यहां उन्होंने नारेबाजी करते हुए प्रदर्शन किया। इस मौके पर कांग्रेस जिलाध्यक्ष विनोद डबराल ने कहा कि यमकेश्वर ब्लॉक पौड़ी जिले के 15 ब्लॉकों में सबसे पिछड़ा हुआ ब्लॉक है। कहा कि राज्य गठन के बाद लगातार यमकेश्वर में भाजपा के विधायक रहे हैं, लेकिन उन्होंने क्षेत्र के विकास के कोई भी कार्य नहीं किए।
विज्ञापन

आईटीआई ग्वाड़ी की कक्षाएं यहां से पांच किमी दूर पॉलिटेक्निक थलनदी में संचालित की जा रही है और आईटीआई भवन ग्वाड़ी में झाड़ियां उगी पड़ी है जिसकी सुध लेने वाला कोई नहीं है। इस मौके पर प्रदर्शनकारियों ने भवन में आईटीआई के कक्षाओं के संचालन की मांग उठाई। प्रदर्शन करने वालों में ग्राम प्रधान विमला देवी, हरी सिंह, क्षेत्र पंचायत सदस्य भगत सिंह नेगी, आशीष बडोनी, सुमित्रा देवी, दीपक चंद, राज्य आंदोलनकारी सुभाष परिहार, मुकेश बडोनी आदि शामिल रहे।
विज्ञापन

.
फोटो समाचार
जारी
सुदीप कपरवाण
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें