फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सड़क निर्माण में बैक कटिंग पर भड़के ग्रामीण

विज्ञापन
विज्ञापन
विकासखंड जयहरीखाल के बांसी-बोरगांव-गडवाड़ मोटर मार्ग के सुदृढ़ीकरण कार्य में हो रही बैक कटिंग को लेकर लोगों में आक्रोश व्याप्त है। उन्होंने सड़क निर्माण में मानकों का ध्यान नहीं रखे जाने पर आंदोलन की चेतावनी दी है।
विज्ञापन

विधानसभा लैंसडौन के गोरखपुर क्षेत्र के गांवों के लिए वर्तमान में बांसी-बोरगांव-गजवाड़-गोरखनाथ मंदिर तक मोटर मार्ग के सुदृढ़ीकरण का कार्य किया जा रहा है। ग्रामीण खुशहाल सिंह रावत, जगमोहन सिंह रावत, पार्वती देवी, उम्मेद सिंह रावत ने लोनिवि पर सड़क निर्माण में अनियमितता बरतने का आरोप लगाया। इस संबंध में लोनिवि के अवर अभियंता अनिल कुमार ने बताया कि ठेकेदार को मानकों के अनुरूप कार्य करने के निर्देश दिए। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें