कोटद्वार स्थित सरकारी आवास में आमसौड़-पलेठा-मोड़ाखाल मार्ग निर्माण को लेकर वन मंत्री डा. हरक सिं?
- फोटो : KOTDWAR
दुगड्डा ब्लाक के अंतर्गत झवाणा, पलेठा, झिंडीडांडा, सिद्धपुर, कूरीखाल, अल्दाबा गांवों के ग्रामीणों का प्रतिनिधिमंडल वन मंत्री डॉ. हरक सिंह रावत से मिला। ग्रामीणों ने ब्रिटिश शासनकाल में आमसौड़ से मोड़ाखाल तक बनी वन बटिया सड़क का चौड़ीकरण कर उक्त गांवों को सड़क सुविधा उपलब्ध कराने की मांग की। वन मंत्री डॉ. हरक सिंह रावत ने ग्रामीणों की मांग पर जल्द सकारात्मक कार्रवाई करने का भरोसा दिया। ग्रामीणों ने कहा कि आज भी उनके गांव सड़क सुविधा से वंचित हैं। सड़क के अभाव में ग्रामीण घने जंगल के बीच जान जोखिम में डालकर पैदल आवाजाही करने को मजबूर हैं। प्रतिनिधिमंडल में भुवनेश खर्कवाल, डॉ. रमेश चंद्र जुयाल, गणेश जुयाल, हरीश जुयाल, रामचंद्र जुयाल, सुनीता जुयाल, शोभा देवी, कमला देवी, भागेश्वरी देवी, जगमोहन, आनंद सिंह, वीरेंद्र सिंह आदि शामिल रहे। संवाद