फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kotdwar News: अघोषित बिजली कटौती पर भड़के ग्रामीण, कस्याली बिजलीघर पर प्रदर्शन

Fri, 30 Oct 2026 05:03 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कोटद्वार
विज्ञापन
विज्ञापन
गुलदार समेत हिंसक जंगली जानवरों का खतरा होने से ग्रामीणों में आक्रोश
विज्ञापन

कोटद्वार/दुगड्डा। यमकेश्वर विधानसभा क्षेत्र में अघोषित विद्युत कटौती से परेशान स्थानीय लोगों और कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने शुक्रवार को विद्युत सब स्टेशन कस्याली में प्रदर्शन किया। पूर्व कांग्रेस जिलाध्यक्ष विनोद डबराल के नेतृत्व में हुए प्रदर्शन में ऊर्जा निगम के खिलाफ आक्रोश जताते हुए समस्या के स्थायी समाधान की मांग की गई।
पूर्व जिलाध्यक्ष विनोद डबराल ने कहा कि क्षेत्र में बारिश होने या बारिश की संभावना होने पर ऊर्जा निगम की ओर से बिजली आपूर्ति बंद कर दी जाती है। लगातार बिजली कटौती से ग्रामीणों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। उन्होंने कहा कि बिजली बंद रहने से गुलदार और अन्य जंगली जानवरों का खतरा भी बढ़ जाता है। क्षेत्र में पहले ही जंगली जानवर मवेशियों को निवाला बना चुके हैं, जिससे काश्तकारों की आजीविका पर भी असर पड़ रहा है।
विज्ञापन

प्रदर्शनकारियों ने कहा कि विद्युत विभाग के इस रवैये से ग्रामीणों में दहशत का माहौल है। उन्होंने सरकार और विभाग को चेतावनी दी कि यदि जल्द ही विद्युत आपूर्ति सुचारु करने और समस्या का स्थायी समाधान करने के लिए कदम नहीं उठाए गए तो क्षेत्रीय जनता व्यापक आंदोलन करने के लिए बाध्य होगी।
विज्ञापन

प्रदर्शन में कांग्रेस जिला उपाध्यक्ष डॉ. कीर्ति सिंह बिष्ट, सुबोध सिंह नेगी, पूर्व बीडीसी सदस्य भगत सिंह, क्षेत्र पंचायत सदस्य हर्षवीर, कठूड़ के ग्राम प्रधान नवीन, अरविंद सिंह बिष्ट, युद्धवीर सिंह, राकेश पाल, सुरेश पाल और हरीश पाल सहित अन्य लोग शामिल रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें