फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kotdwar News: ग्रामीणों ने झवाणा सड़क निर्माण के लिए हुए सर्वे पर जताई आपत्ति

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
दुगड्डा। विकासखंड दुगड्डा के अंतर्गत ग्रामसभा आमसौड़ के राजस्व ग्राम झवाणा के लिए मोटर मार्ग के सर्वे पर ग्रामीणों ने आपत्ति जताई है। ग्रामीणों ने वन विभाग की ओर से पूर्व में बनाए गए हलका मोटर मार्ग से सर्वे कराकर मार्ग का निर्माण कराने की मांग की है। ग्रामीणों ने इस संबंध में लोनिवि दुगड्डा के अधिशासी अभियंता को ज्ञापन सौंपा है।ग्रामीणों ने ज्ञापन में कहा कि काटल, भैडगांव, झवाणसार, मानपुर, खाल (पलेठा) गांवों को सड़क सुविधा देने के लिए पूर्व में वन विभाग की ओर से आमसौड़ से पलेठा तक हलका वन मोटर मार्ग का निर्माण किया गया। जलागम परियोजना के तहत पलेठा से झवाणा तक छह फुट चौड़ी सड़क का निर्माण कराया गया। मार्ग बनने के बाद आमसौड़ से पलेठा मंदिर तक हल्के वाहनों की आवाजाही होती थी। कहा कि गत 31 अक्तूबर, 2023 को ग्रामसभा आमसौड़ की खुली बैठक में झवाणा गांव को सड़क सुविधा से जोड़ने का प्रस्ताव पारित किया गया। कहा कि लोनिवि दुगड्डा की ओर से मार्ग निर्माण के लिए सर्वे किया जा चुका है। कहा कि लोनिवि दुगड्डा ने जहां से सड़क निर्माण के लिए सर्वे किया है। वहां से 300 मीटर आगे राप्रावि जमरगड्डी (काटल) से झवाणा तक वन विभाग ने पहले ही हल्का मोटर मार्ग बनाया है। उक्त मार्ग में झवाणा गांव के ग्रामीणों की भूमि भी नहीं आ रही है। कहा कि सड़क के सर्वे में अन्य गांवों भैड़गांव, झवाणासार, मानपुर और खाल (पलेठा) और झिंडीडांडा को छोड़ दिया गया है। कहा कि यदि निर्माणाधीन 5 किमी सड़क में क्वीरीखाल और सिद्धपुर गांव छूटते हैं तो इन गांवों को जोड़ने के लिए महज तीन किमी. सड़क के विस्तार की आवश्यकता होगी। जबकि अन्य गांवों को सड़क सुविधा से जोड़ने के लिए 10 किमी. सड़क बनानी होगी। कहा कि आमसौड़ के ऊंचाई वाले क्षेत्र में गत वर्ष से भूस्खलन होने से पहले ही स्थिति संवेदनशील बनी हुई है। क्षेत्र में नई सड़क के निर्माण से खतरा और भी बढ़ जाएगा। ज्ञापन में सौंपने वालों में ग्रामीण देव सिंह, मोहन सिंह, मुकेश सिंह, विनोद सिंह, गुलाब सिंह, इंद्र मोहन जुयाल और नवीन जुयाल आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें