फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kotdwar News: रोडवेज भवन निर्माण में देरी से कर्मी, यात्री और क्षेत्रवासी परेशान

विज्ञापन
विज्ञापन
कोटद्वार। उत्तर प्रदेश सीमा से सटे कोटद्वार के रोडवेज डिपो के भवन का निर्माण कार्य अगस्त माह में भी शुरू नहीं हो सका। निर्माण कार्य शुरू होने में लगातार विलंब से रोडवेज कर्मी जर्जर भवन में बैठने को मजबूर हैं और बसों की प्रतीक्षा करने वाले यात्रियों को भी काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। साथ ही वर्कशॉप, टिनशेड आदि हटने से सटा आबादी क्षेत्र असुरक्षित हो गया है।
विज्ञापन

कोटद्वार रोडवेज डिपो भवन बने हुए सात दशक से अधिक समय हो चुका है। इस समय भवन काफी जर्जर हालत में है। रोडवेज के नए भवन के निर्माण के प्रयास गत वर्ष शुरू हुए थे। डीपीआर की स्वीकृति मिलने के बाद भवन निर्माण के लिए 10 करोड़ रुपये से अधिक का बजट जारी कर दिया गया। टेंडर की प्रक्रिया भी पूर्ण कर ली गई और निर्माण शुरू करने के लिए पुरानी वर्कशॉप का भवन, टिनशेड आदि को गिराकर स्थान खाली भी कर लिया गया, लेकिन अभी तक निर्माण शुरू नहीं किया गया है। गत सप्ताह इंजीनियर्स की टीम ने कोटद्वार पहुंचकर भवन निर्माण के नक्शे के अनुरूप परिसर की पैमाइश कर निशान लगाए थे, मगर निर्माण कार्य शुरू नहीं किया गया।
असुरक्षित हो गया है क्षेत्र

रोडवेज डिपो परिसर में जिस स्थान से पुरानी वर्कशॉप का भवन और टिनशेड को हटाया गया है, वहां गोविंद नगर का सघन आबादी क्षेत्र है। भवन हटने से दो ओर से आबादी के रास्ते खुल गए हैं। एक-दो भवन तो बिल्कुल खुले नजर आ रहे हैं। दिन ढलने के बाद क्षेत्र में नशा प्रवृत्ति के लोग और बाहरी संदिग्ध लोगों के देखे जाने से आबादी के लोग खुद को असुरक्षित महसूस कर रहे हैं।
विज्ञापन




-विभागीय अभियंता से बात हुई है। उनके द्वारा सोमवार से निर्माण कार्य शुरू करने की बात कही गई है। भवन शीघ्र बनेगा, तो कर्मचारियों के लिए जोखिम खत्म होगा और सुविधा होगी। -राकेश कुमार, एआरएम, रोडवेज डिपो कोटद्वार
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें