युवा विकास समिति जुवा, भैड़गांव, बोरगांव और बंगला गांव के ग्रामीणों का लंगूरगाड नदी में पुल निर्माण की मांग को लेकर धरना मंगलवार को 34वें दिन भी जारी रहा। समिति के अध्यक्ष मनोज कंडवाल ने कहा कि गत 12 दिसंबर को ग्रामीण पुल निर्माण की मांग को लेकर गढ़वाल सांसद तीरथ सिंह और क्षेत्रीय विधायक ऋतु भूषण खंडूड़ी से मिले थे। दोनों नेताओं ने दो दिन में पुल निर्माण की स्वीकृति दिलाने का भरोसा दिया था। कहा यदि बुधवार तक पुल निर्माण को लेकर स्वीकृति नहीं मिली, तो ग्रामीण आमरण अनशन शुरू करने के लिए बाध्य होंगे। धरने पर युवा विकास समिति के सचिव विनोद सिंह चौधरी, कोषाध्यक्ष मातबर सिंह, राजेंद्र सिंह चौधरी, भारत सिंह चौधरी, उप प्रधान जितेंद्र सिंह बिष्ट, धनबीर सिंह, सतबीर सिंह, सुधांशु बिष्ट, मुन्नी देवी, अनिल बिष्ट, सुलोचना देवी, कुमारी शीतल, सावित्री देवी, रितिका, अंजलि आदि बैठे शामिल रहे।