फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गांव-गांव जाकर विकास कार्य बताएंगे

Sat, 18 Jun 2016 09:19 PM IST
अमर उजाला, पौड़ी
विज्ञापन
विज्ञापन
जिला कांग्रेस कमेटी की पार्टी कार्यालय में बैठक हुई। जिलाध्यक्ष कामेश्वर राणा ने कहा कि गांव स्तर पर बैठकें करके पार्टी भाजपा के झूठे चेहरे को जनता के समक्ष रखेगी। उन्होंने कहा कि कांग्रेस सरकार ने मुख्यमंत्री हरीश रावत के नेतृत्व में प्रदेश में जो विकास कार्य किए हैं उन्हें गांव-गांव जाकर लोगों को बताया जाएगा। उन्होंने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों की समस्याओं को सरकार तक पहुंचाया जाएगा। ताकि उनका निराकरण हो सके।
विज्ञापन


राणा ने दावा किया कि वर्ष 2017 के चुनावों में जिले की छह विधानसभा क्षेत्रों में कांग्रेस की जीत होगी। पौड़ी शहर में कई दिन से पेयजल समस्या को लेकर आक्रोश व्यक्त किया गया। इस दौरान विनोद बिष्ट, वीरेंद्र सिंह, कैलाश बिष्ट, संजय डबराल, रेखा भंडारी,  मुकेश कंडारी, सावित्री नेगी, शिवप्रसाद रतूड़ी, पदमेंद्र सिंह, प्रेमबल्लभ, मनवर सिंह, शशि चमोली और सहदेव राणा आदि थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें