फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शराब की दुकान के विरोध में उतरे ग्रामीण, प्रदर्शन

Fri, 24 Mar 2017 10:34 PM IST
/ब्यूरो/ अमर उजाला, कोटद्वार
विज्ञापन
कोटद्वार के देवीरोड में एक काम्पलैक्स में शराब की दुकान खोलने के विरोध में प्रदर्शन करती महिलाएं> - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
देवीरोड के एक मॉल में शराब की दुकान खोलने की भनक लगते ही सुखरौ पट्टी की महिलाओं और ग्रामीणों ने शुक्रवार को मौके पर पहुंचकर जोरदार प्रदर्शन किया। महिलाओं ने शासन और प्रशासन को चेेतावनी दी कि देवीरोड पर किसी भी कीमत पर शराब की दुकान नहीं खुलने दी जाएगी। इसके लिए ग्रामीण आंदोलन करने से पीछे नहीं हटेंगे।
विज्ञापन


सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद से आबकारी महकमा कोटद्वार की अंग्रेजी शराब की दुकान के लिए जगह तलाशने में जुटा है। देवी रोड पर महकमे द्वारा पहले पदम सिंह बिल्डिंग के समीप दुकान के लिए जगह तलाशी तो वहां ग्रामीणों ने विरोध प्रदर्शन करना शुरू कर दिया। ग्रामीणों के विरोध के बाद महकमे ने मोटर नगर में पेट्रोल पंप के सामने एक कांप्लेक्स के ग्राउंड फ्लोर में दुकान किराए पर ली। जैसे ही इस बात की भनक ग्रामीणों को लगी, क्षेत्र की महिलाओं और जनप्रतिनिधियों ने कांप्लेक्स के समक्ष प्रदर्शन शुरू कर दिया।

सिताबपुर की प्रधान मीनाक्षी रावत, पूर्व प्रधान गायत्री भट्ट, मानपुर की प्रधान किरन काला, शिब्बूनगर के प्रधान डबल सिंह रावत व दीपेंद्र सिंह दानी की अगुवाई में महिलाओं और ग्रामीणों ने शुक्रवार को देवीरोड पर प्रदर्शन कर दुकान खोलने का विरोध किया। प्रदर्शन में शर्मिला देवी, विमला गुसाईं, लक्ष्मी देवी, बीना देवी, बसंती देवी, सतेश्वरी भट्ट, मीना डोबरियाल, सुनीता राणा, सुधा जखवाल, आनंदी देवी, विजय ध्यानी, संजय डोबरियाल, राम सिंह दानी, संजय दानी व बबली बिष्ट समेत कई लोग मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें