बैजरो। बीरोंखाल के अंतर्गत ग्राम पंचायत नौगांव में राष्ट्रीय ग्राम स्वराज अभियान 2025-26 का पांच दिवसीय प्रशिक्षण संपन्न हुआ।
ग्राम सभा नौगांव के प्रशिक्षण केंद्र में आयोजित पांच दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम के समापन पर विभिन्न विभागों की ओर से पंचायतीराज के अंतर्गत होने वाले विभिन्न कार्यों की जानकारी दी गई। कार्यक्रम में सहायक पंचायतराज अधिकारी व एडीओ पंचायत राजेंद्र रावत ने ग्राम सभा में विधवा पेंशन, विकलांग पेंशन, वृद्धा पेंशन आदि योजनाओं की जानकारी दी। शिखर अरविंद समिति रुद्रप्रयाग के मास्टर ट्रेनरों ने ग्राम सभा के प्रधानों व वार्ड सदस्यों को अपने गांव में कार्ययोजना बनाने, कार्यों को करने, बैठकों का संचालन करने सहित आगामी 5 वर्षों में ग्राम सभा में किए जाने वाले कार्यों की तकनीक बताई।
ग्राम सभा ककरोडा, स्यूंसी, रतकोट, चंदोली, बंगार, नौगांव, रणगेरा के प्रधान व वार्ड सदस्य प्रशिक्षण से लाभान्वित हुए। इस अवसर पर खंड विकास अधिकारी सुदर्शन बुटोला, जेष्ठ उप प्रमुख कुलदीप नेगी, स्यूंसी के क्षेत्र पंचायत सदस्य संदीप कुमार, ग्राम पंचायत विकास अधिकारी मुकेश बहुगुणा, नौगांव के प्रधान ओमपाल बिष्ट, मास्टर ट्रेनर हेमवती पुष्पा, बबीता आदि उपस्थित रहीं। संवाद