बैजरो/बीरोंखाल। दस सूत्री मांगों को लेकर विकासखंड बीरोंखाल के ग्राम प्रधान 16 सितंबर को ब्लॉक मुख्यालय पर एकदिवसीय सांकेतिक तालाबंदी और प्रदर्शन करेंगे। प्रदेश प्रधान संगठन के आह्वान पर प्रधान सुबह 10 बजे ब्लॉक मुख्यालय पहुंचेंगे। सोमवार को प्रधान संघ बीरोंखाल के अध्यक्ष संदीप गुसाईं के नेतृत्व में प्रधानों ने मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन खंड विकास अधिकारी को सौंपा। ज्ञापन देने वालों में रविंद्र सिंह समेत अन्य ग्राम प्रधान शामिल रहे।