फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kotdwar News: कोटद्वार की पावनी का उत्तराखंड जूनियर बालिका फुटबॉल टीम में चयन

विज्ञापन
विज्ञापन
कोटद्वार। जीजीआईसी कोटद्वार की प्रतिभावान फुटबॉल खिलाड़ी पावनी का चयन उत्तराखंड की जूनियर बालिका फुटबॉल टीम में हुआ है। पावनी छत्तीसगढ़ के नारायणपुर में आयोजित होने वाली डॉ. तालीमेरेन आओ राष्ट्रीय जूनियर बालिका फुटबॉल प्रतियोगिता में उत्तराखंड का प्रतिनिधित्व करेंगी। उत्तराखंड टीम मंगलवार को प्रतियोगिता में अपना पहला मुकाबला त्रिपुरा के खिलाफ खेलेगी। जीजीआईसी कोटद्वार की शारीरिक शिक्षिका अनीता बिष्ट ने बताया कि कक्षा नौ की छात्रा एवं ग्रास्टनगंज निवासी पावनी इससे पहले राज्य स्तरीय प्रतियोगिताओं में विद्यालय और जनपद का प्रतिनिधित्व कर चुकी हैं। पावनी के पिता दिवंगत गंगाराम और माता मंजू देवी हैं।
विज्ञापन


सह सचिव सिद्धार्थ रावत ने बताया कि पावनी ने फुटबॉल प्रशिक्षक महेंद्र रावत से ग्रास रूट स्तर पर प्रशिक्षण लिया है। पिछले एक वर्ष से वह खेलो इंडिया सेंटर में युवा प्रशिक्षक शिवा चौधरी के निर्देशन में प्रशिक्षण ले रही हैं।
पावनी के चयन पर अंतरराष्ट्रीय कोच सुनील रावत, स्पोर्ट्स स्टेडियम प्रभारी श्याम डांगी, विद्यालय की प्रधानाचार्य बबीता ध्यानी, जिला फुटबॉल संघ अध्यक्ष हरीश वर्मा और उपाध्यक्ष प्रियंका रावत ने शुभकामनाएं दी हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें