फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kotdwar News: साइबर अपराध और नशे से बचाव के लिए जागरूक करेंगे ग्राम प्रहरी

Sun, 07 Dec 2025 06:36 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कोटद्वार
विज्ञापन
विज्ञापन
कोटद्वार/धुमाकोट। क्षेत्रवासियों को साइबर अपराध से बचाने और नशामुक्त समाज की स्थापना के लिए जन-जन को जागरूक करने के लिए पुलिस ने ग्राम प्रहरियों को प्रशिक्षण दिया।
विज्ञापन

रविवार को धुमाकोट कोतवाली परिसर में थानाध्यक्ष सुनील पंवार ने ग्राम प्रहरियों की बैठक ली। उन्होंने कहा कि आमतौर पर ग्रामीण क्षेत्र के लोग साइबर अपराध को लेकर अंजान होते हैं और शातिर अपराधी उन्हें अपना शिकार बना लेते हैं। उन्होंने ग्राम प्रहरियों को साइबर अपराध से बचाव के लिए लोगों को किसी को ओटीपी नहीं देने, अंजान लिंक पर क्लिक नहीं करने, किसी गोपनीय जानकारी नहीं देने के लिए जागरूक करने की सलाह दी। थानाध्यक्ष ने बाहरी व्यक्तियों पर नजर बनाए रखने, नशा मुक्ति अभियान के तहत नशे से बचाव के लिए जागरूक करने के ग्राम प्रहरियों को निर्देश दिए।
वहीं, ग्राम प्रहरियों ने थानाध्यक्ष के समक्ष अपनी समस्याएं रखी। इस मौके पर पुलिस की ओर से हेमराज पंवार, प्रशांत जोशी, सतेंद्र असवाल के अलावा मोहन ध्यानी, महिपाल सिंह रावत, जसपाल सिंह, धर्मेंद्र , धीरेंद्र, अनीता देवी, सूरजी देवी, उम्दा देवी सहित बड़ी संख्या में ग्राम प्रहरी उपस्थित रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें