कोटद्वार भाबर के जशोधरपुर इंडस्ट्रियल एरिया में छापे की कार्रवाई के दौरान स्टील फैक्ट्री संचाल?
- फोटो : KOTDWAR
ऊर्जा निगम की विजिलेंस टीम ने भाबर के जशोधरपुर स्थित स्टील फैक्ट्रियों में छापा मारा। टीम ने यहां मीटर, कनेक्शन और तारों की जांच की। बृहस्पतिवार को देहरादून से पुलिस फोर्स के साथ ऊर्जा निगम की विजिलेंस टीम एसपी हरवंश सिंह के नेतृत्व में जशोधरपुर इंडस्ट्रियल एरिया पहुंची। टीम ने यहां फर्नेश की कई फैक्ट्री चेक की और बिजली आपूर्ति संबंधित जांच की। टीम ने फैक्ट्रियों के मीटर, कनेक्शन और तारों की गहन जांच की। एसडीओ शैलेंद्र सिंह बिष्ट ने बताया कि जांच के दौरान सभी फैक्ट्रियों में स्थिति सामान्य मिली। कहीं कोई गड़बड़ी और खामी नहीं मिली। विजिलेंस टीम में एई धनंजय सिंह, एई हनुमान सिंह, एई मीटर प्रशांत जुयाल आदि शामिल रहे। संवाद