फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कार्बेट ने जीएमओयू को तीसरी बस चलाने की नहीं दी अनुमति

विज्ञापन
विज्ञापन
कार्बेट टाइगर रिजर्व (सीटीआर) प्रशासन ने कोटद्वार-कालागढ़-रामनगर कंडी मार्ग पर जीएमओयू की तीसरी बस चलाने की अनुमति देने से इनकार कर दिया है।
विज्ञापन

जीएमओयू ने गत 25 दिसंबर को दो बसों का संचालन शुरू करने के बाद कार्बेट के अधिकारियों से एक और बस का संचालन करने की अनुमति देने की मांग की थी। कहा था कि कंडी मार्ग पर तीन बसों के नियमित रूप से संचालन होने से गढ़वाल और कुमाऊं मंडल के लोगों को सुगम यातायात की सुविधा मिल सकेगी। जीएमओयू अध्यक्ष जीत सिंह पटवाल ने बताया कि रामनगर के लिए तीसरी बस संचालन की अनुमति देने से कार्बेट प्रशासन ने इनकार कर दिया है।
विज्ञापन

कार्बेट टाइगर रिजर्व के डायरेक्टर राहुल का कहना है कि जीएमओयू की ओर से तीसरी बस के संचालन के औचित्य और जरूरत से संबंधित कोई पत्र प्राप्त नहीं हुआ है। इस कारण से इस बस के संचालन की अनुमति नहीं दी गई है। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें