फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बाहरी लोगों का सत्यापन करें, नशे पर लगाएं अकुंश: डा. हरक सिंह रावत

विज्ञापन
विज्ञापन
वन एवं पर्यावरण मंत्री व क्षेत्रीय विधायक डा. हरक सिंह रावत ने शुक्रवार को अपने आवास पर पुलिस और प्रशासनिक अधिकारियों की बैठक ली। इस मौके पर उन्होंने शहर में कानून व्यवस्था बनाए रखने के साथ ही बाहरी लोगों का सत्यापन करने के निर्देश दिए। कहा कि नशे से जुड़े हर तरह के अवैध कारोबार पर सख्ती से अंकुश लगाया जाए। बैठक के बाद वन मंत्री पीड़ित परिवार के घर पहुंचे और इसे जघन्य अपराध बताते हुए सरकार की ओर से हरसंभव मदद का भरोसा दिलाया।
विज्ञापन

शुक्रवार को वन मंत्री डा. हरक सिंह रावत ने लैंसडौन वन प्रभाग परिसर स्थित सरकारी आवास में पुलिस एवं प्रशासन के अधिकारियों की बैठक ली। बैठक में वन मंत्री ने 10 वर्ष की मासूम बच्ची की दुष्कर्म के बाद हत्या की निंदा करते हुए इस तरह की घटनाओं की पुनरावृत्ति रोकने के लिए ठोस कदम उठाने को कहा। उन्होंने कहा कि इस प्रकार की घटना दोबारा न हो, इसके लिए स्कूल तथा सामूहिक मंचों पर जन जागरण कार्यक्रम भी चलाने की जरूरत है। उन्होंने पुलिस अधिकारियों को बाहरी राज्यों से आए हुए प्रत्येक व्यक्ति का सत्यापन करने, नशे के अवैध कारोबार करने वाले और इसमें संलिप्त लोगों की सूची तैयार करने के निर्देश दिए। बैठक के बाद वन मंत्री पीड़ित परिवार के घर पहुंचे। उन्होंने शोकाकुल परिवार के दु:ख में शरीक होते हुए सरकार द्वारा पीड़ित परिवार की हरसंभव सहायता करने और उन्हें न्याय दिलाने की बात कही।
इस मौके पर एसडीएम योगेश मेहरा, अपर पुलिस अधीक्षक प्रदीप राय, पुलिस क्षेत्राधिकारी जेआर जोशी, कोतवाल मनोज रतूड़ी, पूर्व ब्लॉक प्रमुख भुवनेश खर्कवाल, सुमन कोटनाला, मुकेश नेगी, ओएसडी विनोद रावत व सुरेंद्र गुसाईं आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

-फोटो
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें