फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kotdwar News: दोपहर 12 बजे के बाद दशहरा मेला स्थल पर नहीं जाएंगे वाहन

Mon, 19 Oct 2026 05:51 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कोटद्वार
विज्ञापन
विज्ञापन
कोटद्वार। विजय दशमी पर्व पर दशहरा मेला को निर्बाध और शांतिपूर्वक संपन्न कराने के लिए कोटद्वार पुलिस ने तैयारी कर ली है। मेला स्थल की सुरक्षा व्यवस्था चाकचौबंद रहेगी, साथ ही जाम से निपटने के लिए दोपहर 12 बजे से दशहरा मेला संपन्न होने तक वाहनों को मेला स्थल तक नहीं जाने दिया जाएगा।
विज्ञापन

ग्रास्टनगंज स्थित दशहरा मेला ग्राउंड में मंगलवार (आज) शाम रामलीला मंचन में रावण का वध होते ही रावण के पुतले जलाए जाएंगे। एएसपी मनोज कुमार ठाकुर, सीओ अस्मिता ममगाईं के नेतृत्व में मेला स्थल और आसपास कड़ी सुरक्षा व्यवस्था रहेगी। दशहरा मेला मार्ग पर जाम की स्थिति न बनने देने के लिए पुलिस दोपहर 12 बजे से मेला समाप्त होने तक मेला स्थल पर दो पहिया और चार पहिया वाहनों को पहुंचने से रोकेगी। कोतवाल प्रदीप नेगी ने बताया कि लक्ष्मी वेडिंग प्वाइंट गाड़ीघाट क्षेत्र में चार पहिया वाहनों को रोका जाएगा। उधर, सिद्धबली मंदिर मार्ग से ग्रास्टनगंज मेला स्थल पहुंचने वाले यातायात को उद्यान विभाग के तिराहा क्षेत्र में रोका जाएगा। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें