फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kotdwar News: नो-पार्किंग में वाहन किए खड़े तो होंगे चालान

Sun, 28 Dec 2025 06:54 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कोटद्वार
विज्ञापन
विज्ञापन
दुकानों के बाहर से नहीं हटाया जा रहा है सामान
विज्ञापन

कोटद्वार। हाईवे पर खेड़ी ठेली और नो पार्किंग जोन में खड़े वाहनों के चालकों के खिलाफ कार्रवाई का अभियान चलाया जा रहा है। इसके बाद ऐसे प्रतिष्ठानों को चिह्नित किया जाएगा जिनका सामान सफेद पट्टी के आसपास तक रखा जा रहा है और यातायात संचालन में बाधक बन रहा है।
कोटद्वार-पौड़ी राष्ट्रीय राजमार्ग पर कौड़िया से बुद्धा पार्क तक का क्षेत्र जाम के नजरिए से संवेदनशील घोषित किया गया है। पुलिस उच्चाधिकारियों के निर्देश पर कोतवाल प्रदीप नेगी एवं यातायात निरीक्षक संदीप तोमर के नेतृत्व में पुलिस टीमें जाम से निपटने के लिए प्रभावी कार्रवाई में जुटी है। यातायात निरीक्षक संदीप तोमर ने बताया कि रविवार तक करीब 20 वाहनों के चालान किए जा चुके हैं। वहीं, अभियान का असर हाईवे के किनारे खड़ी होने वाली ठेलियों पर होता नजर आ रहा है।
विज्ञापन


अब हाईवे किनारे दुकानों के सामान पर नजर
हाईवे के किनारे स्थित ऐसी दुकानों को चिह्नित किया जा रहा है जिनका सामान काफी बाहर हाईवे की सफेद पट्टी के बहुत करीब रखा है। लालबत्ती चौक से झंडाचौक होते हुए रेलवे स्टेशन तक मार्ग पर ऐसे दर्जनों प्रतिष्ठान हैं जिनका सामान परेशानी का सबब बना है।
विज्ञापन


आगामी एक-दो दिन में ही झंडाचौक समेत प्रमुख जगहों पर दुकानों का सामान सफेद पट्टी से दूर नाली के पीछे रखवाने के लिए अभियान चलाया जाएगा। दुकानदारों से अपील है कि वे यातायात व्यवस्था को बेहतर बनाने में सहयोग करें। -संदीप तोमर, यातायात निरीक्षक कोटद्वार।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें