फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kotdwar News: मंगलेश और संगीता के गीतों पर झूमे दर्शक

Sun, 28 Dec 2025 06:50 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कोटद्वार
विज्ञापन
सतपुली नगर पंचायत महोत्सव में कार्यक्रम प्रस्तुत करते लोक कलाकार। संवाद
विज्ञापन
सतपुली में नगर पंचायत महोत्सव का आगाज
विज्ञापन

कैबिनेट मंत्री सतपाल महाराज और विधायकों ने किया उद्घाटन
सतपुली। नयार घाटी के केंद्र स्थल सतपुली में रविवार से आठ दिवसीय नगर पंचायत महोत्सव का आगाज हो गया। महोत्सव के पहले दिन लोक गायक मंगलेश डंगवाल और लोकगायिका संगीता ढौंडियाल की प्रस्तुति पर दर्शक देर तक थिरकते रहे।
नगर पंचायत कार्यालय के प्रांगण में आयोजित महोत्सव का उद्घाटन कैबिनेट मंत्री सतपाल महाराज, लैंसडौन के विधायक दलीप रावत और पौड़ी विधायक राजकुमार पोरी ने किया। कार्यक्रमों की शुरुआत मंगलेश डंगवाल ने देवा हो देवा...से की। इसके अलावा आवा श्रीमान सुस्वागतम चा..., चल गैल्याणी..., माया बांद..., सिल्की बांध...., लबरा छोरी..., मेरी शुभागा....आदि गीतों पर दर्शक खूब थिरके। संगीता ढौंडियाल ने दर्जी दिदा मेखुण, हाय ककड़ी दिल मा..., मेरी सौंजड्या.... गाकर श्रोताओं को मंत्रमुग्ध किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस मौके पर नगर पंचायत अध्यक्ष जितेंद्र चौहान ने कैबिनेट मंत्री सतपाल महाराज को मांग पत्र सौंपा। इस मौके पर पूर्व प्रधान जगदंबा डंगवाल, दर्जाधारी ऋषि कंडवाल, भाजपा पौड़ी जिलाध्यक्ष कमल किशोर रावत, भाजपा नेता सुयश रावत, जिला पंचायत सदस्य महेंद्र राणा, बलवंत सिंह, नरेश सुंदरियाल, सत्यनारायण वेदी आदि मौजूद थे।

सतपुली नगर पंचायत महोत्सव में कार्यक्रम प्रस्तुत करते लोक कलाकार। संवाद

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें