फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिनभर सड़कों पर रेंगते रहे वाहन

विज्ञापन
विज्ञापन
दो माह पूर्व बनाया गया ट्रैफिक प्लान धरातल पर नहीं उतर पा रहा है, जिससे आए दिन सड़कों पर जाम की स्थित बनी हुई है। सोमवार को एक बार फिर से सड़क की यातायात व्यवस्था बदहाल रही। सुबह से दोपहर तक वाहन सड़कों पर रेंगकर चलते रहे, जिससे लोग परेशान रहें। शहर में बढ़ते वाहनों के दबाव के कारण यातायात व्यवस्था बनाने में ट्रैफिक पुलिस को पसीना बहाना पड़ा।
विज्ञापन

गत फरवरी में एएसपी मनीषा जोशी की अध्यक्षता में कोतवाली में परिवहन से जुड़ी सभी संस्थाओं, व्यापारियों और जनप्रतिनिधियों की बैठक आयोजित की गई थी, जिसमें कोटद्वार की यातायात व्यवस्था को सुधारने के लिए नया ट्रैफिक प्लान बनाया गया था। जिसके तहत भारी वाहनों के शहर में प्रवेश, लोडिंग, अनलोडिंग का समय निर्धारित करने, पार्किंग, एनएच पर ठेली फड़ लगाने पर पाबंदी, खुली ट्रैक्टर ट्रालियों पर सवारियों के शहर में पाबंदी, नो पार्किंग जोन में वाहनों के खड़े होने पर चालान की कार्रवाई समेत कई नियम बनाए गए थे, लेकिन बैठक के दो महीने होने के बाद भी यातायात के नियम धरातल पर नहीं उतर पाए हैं।
वर्तमान में हालत यह है कि लालबत्ती चौक के नो पार्किंग जोन पर ऑटो, ई-रिक्शा और मैक्स वाहनों का कब्जा है। एनएच पर बदरीनाथ मार्ग और नजीबाबाद रोड पर फल और सब्जियों की ठेली सजी हुई हैं। नेशनल हाईवे पर आड़े तिरछे वाहन खड़े हैं, जिससे जरा सा भी यातायात का दबाव बढ़ते ही सड़कों पर जाम लग रहा है। सोमवार को लैंसडौन क्षेत्र में वीकेंड की छुट्टी बिताकर लौट रहे पर्यटकों के वाहनों के दबाव के कारण सुबह दस से दोपहर एक बजे तक करीब तीन घंटे तक सड़कों पर जाम की स्थिति बनी रही। वाहन रेंग कर चलते रहे।
विज्ञापन

.
शहर की यातायात व्यवस्था में सुधार के लिए लगातार कार्य किया जा रहा है। ज्यादातर कर्मियों की कुंभ ड्यूटी पर चले जाने के कारण यातायात व्यवस्था बनाने में दिक्कतें आ रही हैं। शीघ्र यातायात व्यवस्था को सुचारु किया जाएगा।
विज्ञापन

- शिवकुमार सिंह, ट्रैफिक इंस्पेक्टर कोटद्वार
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें