नैनीडांडा ब्लाक के पीपली गांव के जंगल में आग लगने से एक ग्रामीण के तीन मवेशी जिंदा जल गए। रविवार को पीपली गांव निवासी सुरेशानंद के पालतू मवेशी जंगल में चरने गए थे लेकिन कुछ ग्रामीणों ने मवेशियों को जंगल में आने से पहले ही भगा दिया जबकि तीन मवेशी जंगल में घुस गए। तभी जंगल में अचानक आग लग गई और भीषण आग के बीच फंसे तीन जानवर जिंदा जल गए। ग्राम प्रधान कृपाल सिंह ने बताया कि मौके पर जाकर जानकारी हासिल करने के बाद वन विभाग को मुआवजे के लिए लिखा जाएगा।