फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सड़क के निर्माण के लिए जाम

Mon, 08 Feb 2016 10:20 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो कोटद्वार
विज्ञापन
विज्ञापन
सोमवार को एबीवीपी के जिला संयोजक शांतनु रावत के नेतृत्व में छात्र राष्ट्रीय राजमार्ग से सटे डिग्री कालेज रोड पर एकत्र हुए और मार्ग निर्माण की मांग को लेकर सड़क पर बैठ गए। उन्होंने प्रदेश सरकार और क्षेत्रीय विधायक के खिलाफ नारेबाजी की।
विज्ञापन


यहां हुई सभा में वक्ताओं ने कहा कि विगत वर्ष कण्वाश्रम में सीएम की कई घोषणाओं में डिग्री कालेज रोड के निर्माण की घोषणा भी थी, लेकिन क्षेत्रीय विधायक की उदासीनता के कारण सड़क का निर्माण अभी तक नहीं हो पाया। सड़क से रोज सैकड़ों लोग और पांच हजार से अधिक बच्चे प्रतिदिन आते-जाते हैं। सड़क पर पड़े गड्ढों के कारण बाइक सवार छात्र चोटिल हो रहे हैं। मार्ग पर हमेशा दुर्घटना का अंदेशा बना रहता है।

 कहा कि कई बार विधायक और अधिकारियों से मार्ग बनाने की मांग की गई, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई। इस अवसर पर विभाग संयोजक गौरव जोशी, प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य सौरभ नौटियाल, छात्र संघ अध्यक्ष ऐश्वर्या चौहान, सिद्धार्थ रावत, हेमंत गौड़, आकाश रावत, नवीन कुमार, रंजना ढौडियाल और अनिल जोशी आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें