फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भारतीय राष्ट्रवाद का मूल स्रोत वेद : आचार्य अनुज

Mon, 17 Nov 2025 03:53 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कोटद्वार
विज्ञापन
विज्ञापन
कोटद्वार। आर्य समाज मंदिर में आर्य समाज शताब्दी वर्ष समारोह और आर्य कन्या इंटर कॉलेज पाठशाला के हीरक जयंती समारोह का समापन हो गया है। प्रवचन देते हुए वेद प्रचारक आचार्य अनुज शास्त्री ने कहा कि भारतीय राष्ट्रवाद का मूल स्रोत वेद ही हैं।
विज्ञापन

वेदों में राष्ट्रवाद और सुरक्षा की अवधारणा गहरी आध्यात्मिक और जड़ों वाली है। वेदों के अनुसार राष्ट्र की सुरक्षा और प्रगति सत्य, ऋतु, उद्यम और तप जैसे मूल्यों पर आधारित है।
गुरुकुल आर्य कन्या विद्यापीठ नजीबाबाद की डॉ. प्रियंवदा वेद भारती व गुरुकुल विश्वविद्यालय के संस्थापक विश्वपाल जयंत ने भी समारोह को संबोधित किया। कुलदीप विद्यार्थी ने भजनों की प्रस्तुतियां दीं। इस मौके पर सुशील गुप्ता, विजय माहेश्वरी, महेश वर्मा, राजेंद्र ग्रोवर, आनंद, मीना अग्रवाल, अजय ग्रोवर, मन्नू ग्रोवर, कमल, नवीन आदि मौजूद रहे। संचालन नितिन शास्त्री ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें