फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

देश के सजग प्रहरी हैं उत्तराखंड के लोग: उमा भारती

Tue, 22 Nov 2016 10:30 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला कोटद्वार
विज्ञापन
विज्ञापन
श्रीनगर/कीर्तिनगर। ‘श्रीनगर से मेरी श्री और कीर्तिनगर से मेरी कीर्ति जुड़ी हुई है। मैं यहां भगवान के लिए नहीं बल्कि यहां के लोगों के लिए आती हूं। गंगा मंत्रालय श्रीनगर और धारी देवी के कारण बना हुआ है। मेरे जीवन की धारा भले ही सूख जाए, पर गंगा की धारा नहीं सूखने दूंगी’। केंद्रीय जल संसाधन, नदी विकास एवं गंगा पुनरोद्धार मंत्री उमा भारती ने यह उद्गार व्यक्त किए। केंद्रीय मंत्री मंगलवार को भाजपा की परिवर्तन यात्रा के कीर्तिनगर पहुंचने पर आयोजित जनसभा को संबोधित कर रही थीं। इस दौरान उन्होंने श्रीनगर में अलकनंदा पर छूटे दो घाटों के निर्माण की घोषणा भी की।  
विज्ञापन

कार्यकर्ताओं ने गर्मजोशी से यात्रा दल के सदस्यों का स्वागत किया। केंद्रीय मंत्री उमा भारती ने कहा कि वे हमेशा से महिलाओं और गंगा की पक्षधर रही हैं। नदी और नारी बड़े संघर्षों से अपना अस्तित्व बनाती हैं। महिलाओं के सम्मान की रक्षा व गंगा की अविरलता के प्रति वे हमेशा वचनबद्ध हैं। श्रीनगर की जनसभा में उन्होंने कहा कि उत्तराखंड के लोग देश के सजग प्रहरी हैं। यहां के लोगों को कोई समस्या नहीं होनी चाहिए। उत्तराखंड में कांग्रेस को वोट पाने का अधिकार नहीं है। उमा ने कहा कि श्रीनगर में अलकंनदा नदी पर छूटे दो घाटों के निर्माण की प्रक्रिया आचार संहिता से पूर्व पूरी कर ली जाएगी। जनसभा को नेता प्रतिपक्ष अजय भट्ट, पूर्व प्रदेश अध्यक्ष तीरथ सिंह रावत, जिला अध्यक्ष मुकेश रावत, डा. धन सिंह रावत, विनोद कंडारी, कमला रावत, प्रेमबल्लभ नैथानी आदि ने संबोधित किया। कीर्तिनगर में पूर्व मंत्री दिवाकर भट्ट, ब्लाक प्रमुख अनिता निजवाल, कल्पना कठैत, संजय नेगी, जेपी शाह आदि शामिल थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें