इंस्पायर अवार्ड की छात्रवृत्ति के चयनित छात्रा उत्कर्षा वर्मा।
- फोटो : KOTDWAR
विज्ञान में उच्च शिक्षा प्राप्त करने के लिए कोटद्वार की छात्रा उत्कर्षा वर्मा को प्रतिवर्ष 80 हजार रुपये की छात्रवृत्ति दी जाएगी। उत्कर्षा के पिता उमेश वर्मा दुगड्डा ब्लॉक के जूनियर हाईस्कूल भैडगांव में सहायक अध्यापक के पद पर कार्यरत हैं, जबकि माता कंचन वर्मा गृहणी हैं। उत्कर्षा ने वर्ष 2018 की उत्तराखंड बोर्ड की हाईस्कूल परीक्षा में 97 फीसदी अंक हासिल कर राज्य स्तर पर छठवीं रैंक हासिल की। जबकि वर्ष 2020 की उत्तराखंड बोर्ड की इंटरमीडिएट बोर्ड परीक्षा में उसने 91 फीसदी अंक हासिल कर प्रदेश में 23 वां स्थान हासिल किया। उत्तराखंड शिक्षा परिषद रामनगर बोर्ड कार्यालय ने 12वीं के अंक पत्र के साथ ही इंस्पायर स्कॉलरशिप के पात्र होने संबंधी पत्र भी भेजा है। उत्कर्षा ने इस उपलब्धि का श्रेय अपने माता पिता और गुरुजनों को दिया है। संवाद