फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अधिवक्ताओं और एसडीएम के मध्य समझौता वार्ता रही बेनतीजा

विज्ञापन
विज्ञापन
कोटद्वार। बार एसोसिएशन और उपजिलाधिकारी के बीच उपजे विवाद को थामने के लिए शुक्रवार को कोटद्वार पहुंचे अपर जिलाधिकारी डा. एसके बरनवाल की मध्यस्थता में दोनों पक्षों के मध्य हुई समझौता वार्ता बेनतीजा रही। बार एसोसिएशन जहां एसडीएम के स्थानांतरण की मांग पर अड़ा रहा, वहीं उपजिलाधिकारी ने भी अधिवक्ता के साथ अभद्रता के आरोपों को निराधार बताया। एडीएम ने दोनों पक्षों से मामले में संयम बरतने और मर्यादित भाषा का प्रयोग करने की अपील की ताकि भविष्य में इस तरह की घटनाओं की पुनरावृत्ति न हो।
विज्ञापन

एसडीएम पर एक अधिवक्ता के साथ बदसलूकी का आरोप लगाते हुए बार एसोसिएशन की ओर से कई दिनों से एसडीएम और तहसीलदार कोर्ट का न्यायिक बहिष्कार किया हुआ है। दो दिन से बार एसोसिएशन कोटद्वार तहसील में धरना-प्रदर्शन कर रहा है। वकीलों के धरना-प्रदर्शन के विरोध में बृहस्पतिवार से कलक्ट्रेट मिनिस्ट्रीयल कर्मचारी संघ भी उतर आया है। वकीलों की हड़ताल को समाप्त करवाने के लिए पौड़ी से कोटद्वार पहुंचे अपर जिलाधिकारी डा. एसके बरनवाल ने समझौते के कई प्रयास किए, लेकिन वार्ता बेनतीजा रही।
उधर, वार्ता बेनतीजा रहने के बाद बार एसोसिएशन ने एक बार फिर से तहसील में धरना-प्रदर्शन शुरू कर दिया। बार एसोसिएशन के अध्यक्ष किशन पंवार और वकीलों ने इस मामले में कलक्ट्रेट मिनिस्ट्रीयल कर्मचारी संघ के उतरने को गलत बताया।
विज्ञापन

उपजिलाधिकारी योगेश मेहरा ने वार्ता के दौरान उनके ऊपर लगाए गए आरोपों को निराधार बताया। बार एसोसिएशन की ओर से वार्ता में वरिष्ठ अधिवक्ता जगमोहन सिंह नेगी, धनीष पोखरियाल, सुबोध जोशी, राजकुमार ईष्टवाल, भानु प्रकाश बलोदी, दीपेंद्र सिंह दानी, मुकेश कबटियाल व जीतेंद्र सिंह चौहान सहित कई अधिवक्ता मौजूद रहे।
विज्ञापन

-फोटो
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें