फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बैठक में कर्मचारियों की समस्याओं पर हुई चर्चा

विज्ञापन
विज्ञापन
राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद की स्थानीय शाखा की बैठक में कर्मचारियों की समस्याओं पर चर्चा कर प्रदेश सरकार से उनके समाधान की मांग की गई। बैठक में संगठन के प्रांतीय उपाध्यक्ष राकेश तिवारी ने कहा कि व्यक्तिगत हितों को छोड़कर सभी कर्मचारियों को एकजुट होकर संगठन के लक्ष्यों को प्राप्त करने के लिए कड़ी मेहनत करनी चाहिए।
विज्ञापन

जीजीआईसी कोटद्वार के सभागार में हुई बैठक में वन विभाग दैनिक श्रमिक संघ के प्रांतीय अध्यक्ष देवेंद्र सिंह ने कहा कि वन विभाग में कार्यरत उपनल, आउटसोर्स कर्मचारियों को प्रोत्साहन राशि का भुगतान एक वर्ष से नहीं हुआ है। साथ ही उन्हें वेतन का भुगतान भी तीन-चार माह में किया जाता है। कहा कि तत्कालीन वन मंत्री ने श्रमिकों का न्यूनतम वेतन बढ़ाकर 13,500 प्रतिमाह करने की घोषणा की थी, लेकिन अभी तक उस पर भी अमल नहीं हुआ। राजकीय शिक्षक संघ के जिला मंत्री मनमोहन सिंह चौहान ने शिक्षक कर्मचारियों के सामूहिक हितों के लिए एक मंच पर आकर संघर्ष करने पर जोर दिया। बैठक में पुरानी पेंशन योजना लागू करने, गोल्डन कार्ड योजना की विसंगतियों का शीघ्र समाधान करने, दैनिक वेतन भोगी, आउट सोर्स एवं संविदा कर्मचारियों के विनियमितीकरण की मांग भी की गई। कहा गया कि परिषद का जिला अधिवेशन 11 सितंबर को नगर निगम प्रेक्षागृह कोटद्वार में होगा। बैठक में शाखा अध्यक्ष मुकेश रावत, संरक्षक सरदार नरेश सिंह, मंत्री श्याम सिंह गोडियाल, पूर्व जिला अध्यक्ष प्रकाश चौधरी, भारत सिंह बिष्ट, वीर सिंह घाघट, देवेंद्र सिंह और दिगंबर सिंह बिष्ट आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें