राजकीय महाविद्यालय पोखड़ा में आजादी के अमृत महोत्सव के तहत आयोजित संगोष्ठी में छात्र-छात्राओं को हर घर तिरंगा अभियान से जुड़ने और अपने घरों में तिरंगा लगाने के लिए जागरूक किया गया।
संगोष्ठी का शुभारंभ बतौर मुख्य अतिथि पूर्व ब्लॉक प्रमुख सुरेंद्र सिंह रावत ने किया। उन्होंने कहा कि बलिदानियों ने अपना सर्वस्व न्यौछावर कर स्वतंत्रता संग्राम की लड़ाई लड़ी। कड़े संघर्ष के बाद हमें आजादी मिली। देश के संविधान और लोकतंत्र में आस्था रखते हुए राष्ट्र निर्माण में हम सभी अपना योगदान दें। कार्यक्रम की संयोजक राज ममता ने राष्ट्र ध्वज कहा कि तिरंगा अभियान के तहत 13 से 15 अगस्त तक हर घर में तिरंगा लगाया जाना है। इस मौके पर पीटीए उपाध्यक्ष वीरेंद्र सिंह रावत, प्रभारी प्राचार्य डॉ. सुशील भाटी, डॉ. ऋषि कांत प्रजापति, दीपांजलि, सपना, विनय भदोला, कंचन आदि मौजूद थे।