भाबर महाविद्यालय के प्राचार्य ने सभी परीक्षार्थियों से अपना परीक्षा प्रवेश पत्र विश्वविद्यालय की वेबसाइट से डाउनलोड करने को कहा है। उन्होंने सभी छात्र-छात्राओं से परीक्षा के समय यूनिफार्म में आने और प्रवेश पत्र लाने की अपील की।
जो छात्र यूनिफार्म में नहीं होंगे, उन्हें परीक्षा में नहीं बैठने दिया जाएगा। परीक्षास्थल पर मोबाइल भी पूरी तरह प्रतिबंधित है। सभी छात्र-छात्राएं परीक्षा शुरू होने से आधे घंटे पहले महाविद्यालय परिसर में पहुंच जाएं।
उन्होंने छात्र-छात्राओं से नियमित सूचना बोर्ड देखने को भी कहा है ताकि विश्वविद्यालय की ओर से परीक्षा तिथि में कोई भी परिवर्तन होने पर इसकी जानकारी उन्हें हो सके। ब्यूरो