फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गर्भवतियों के लिए लगा अल्ट्रासाउंड जांच शिविर

विज्ञापन
विज्ञापन
जिला प्रशासन की पहल पर क्षेत्र की गर्भवती महिलाओं के लिए हंस फाउंडेशन अस्पताल सतपुली में अट्रासाउंड जांच शिविर का शुभारंभ किया गया। पहले दिन 15 गर्भवती महिलाओं ने अल्ट्रासाउंड जांच कराई।
विज्ञापन

जिलाधिकारी डॉ. विजय कुमार जोगदंडे ने कहा कि जनपद में स्वास्थ्य सुविधा को लेकर जिला प्रशासन गंभीरता के साथ कार्य कर रहा है। स्वास्थ्य विभाग, महिला सशक्तिकरण एवं बाल विकास विभाग और हंस फाउंडेशन के सहयोग से क्षेत्र की गर्भवती महिलाओं की हंस फाउंडेशन अस्पताल सतपुली में अल्ट्रासाउंड जांच शुभारंभ की गई है। चिहिृृत सभी गर्भवती महिलाओं को आशा स्वास्थ्य कर्मी के सहयोग एवं सुगम सुविधा उपलब्ध कराते हुए, अल्ट्रासाउंड कराने के बाद घरों तक पहुंचाया जा रहा है। कहा कि इसी तरह अन्य ब्लॉकों की दुर्गम क्षेत्र के गर्भवती महिलाओं को भी एमओआईसी के माध्यम से सुविधा मुहैया कराई जाएगी। जिला कार्यक्रम अधिकारी जितेंद्र कुमार ने बताया कि क्षेत्र के गांवों का सर्वे करते हुए, करीब 71 गर्भवती महिलाओं का स्वास्थ्य परीक्षण अल्ट्रासाउंड किया जाना है, जिनमें सोमवार को 15 गर्भवती महिलाओं की सतपुली हंस फाउंडेशन अस्पताल में अल्ट्रासाउंड की गई। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें