फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महंगाई और बदहाल स्वास्थ्य सेवाओं पर भड़के कांग्रेसी

विज्ञापन
विज्ञापन
कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने बढ़ती महंगाई, कोरोना संक्रमण काल में खराब स्वास्थ्य सेवाओं के विरोध में रविवार को चंद्रमोहन सिंह नेगी पार्क में सांकेतिक धरना प्रदर्शन कर केंद्र और राज्य सरकार के खिलाफ नारेबाजी की।
विज्ञापन

वक्ताओं ने कहा कि वर्तमान में केंद्र और राज्य में सत्तासीन भाजपा सरकारों की जनविरोधी नीतियों के चलते पेट्रोल, डीजल के दामों में लगातार बढ़ोत्तरी होने से महंगाई चरम पर पहुंच गई है, जिससे आम आदमी का जीना दूभर हो गया है। कहा कि कोरोना संक्रमण काल में प्रदेश सरकार लोगों को बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध करवाने में नाकाम साबित हुई है, जिससे प्रदेश में मृत्युदर में बढ़ोत्तरी हुई है। कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने चेतावनी देते हुए कहा कि यदि शीघ्र ही महंगाई पर अंकुश नहीं लगाया और स्वास्थ्य सेवाओं में सुधार नहीं हुआ, तो कांग्रेस पार्टी आंदोलन को बाध्य होगी। प्रदर्शनकारियों में जिलाध्यक्ष डा. चंद्रमोहन खर्कवाल, महानगर अध्यक्ष संजय मित्तल, पूर्व पालिकाध्यक्ष विजय नारायण सिंह, बलवीर सिंह रावत, अमित राज सिंह, विजय रावत, धीरेंद्र बिष्ट, हेमचंद्र पंवार, रूपेंद्र सिंह नेगी, नीलम रावत, शंकेश्वर प्रसाद सेमवाल, कृपाल सिंह नेगी, बदरूद्दीन अंसारी, राजा आर्य आदि मौजूद रहे।
यूथ कांग्रेस के पूर्व प्रदेश सचिव प्रवेश रावत के नेतृत्व में कांग्रेसियों ने महंगाई के विरोध में तहसील परिसर में धरना दिया और उपवास रखा। इस अवसर पर वीरेंद्र सिंह, अमरदीप सिंह, अमित बडोला, आनंद सिंह, अनिल नेगी, संजीव कुमार, दिनेश कुमार, दिनेश अग्रवाल, यूनुस, सुरेंद्र सिंह आदि शामिल रहे।
विज्ञापन

उधर, जयहरीखाल ब्लाक कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने सरकार की जनविरोधी नीतियों व दिनों दिन बढ़ती महंगाई के खिलाफ अपना रोष जताते हुए खंड विकास कार्यालय परिसर में सांकेतिक धरना दिया। धरना देने वालों में ब्लाक कांग्रेस अध्यक्ष होशियार सिंह, ब्लाक प्रमुख दीपक भंडारी, राजीव धस्माना, शिवचरण सिंह रावत, हरिमोहन रावत, लैंसडौन नगर कांग्रेस अध्यक्ष महिपाल रावत, महिला कांग्रेस की ब्लाक अध्यक्ष शशिबाला, सुरेंद्र सिंह चौहान आदि शामिल थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें