कोटद्वार। बीएड प्रशिक्षित युवा संघ के प्रवक्ता अरविंद दुदपुड़ी ने यूकेएसएसएससी की स्नातक स्तरीय परीक्षा रद्द किये जाने का स्वागत किया है। उन्होंने प्रदेश सरकार से यह परीक्षा हर हाल में तीन माह के भीतर पुन: आयोजित करने की मांग की है। उन्होंने कहा कि पेपर लीक होने के कारण भर्ती परीक्षाओं के न होने से युवाओं में निराशा व आक्रोश व्याप्त है, जो कभी भी आंदोलन का रूप ले सकता है। पूर्व में इंटर कॉलेज प्रवक्ता सहित कुछ अन्य भर्ती परीक्षाएं स्थगित की गई थी, जो अभी तक नहीं हो पाई हैं। युवाओं के हितों के मद्देनजर सरकार से रद्द व स्थगित की गई परीक्षाओं को अविलंब करने की मांग भी की है।