लैंसडौन। छावनी नगर क्षेत्र में कई जगहों पर गुलदार की चहलकदमी बढ़ने के बाद वन विभाग अलर्ट हो गया है। लैंसडौन रेंज के अधिकारियों व कर्मियों ने रात्रि गश्त बढ़ा दी है। लैंसडौन के रेंजर राकेश चंद्र ने कहा कि वन कर्मियों की टीम पिछले दो दिनों से केंद्रीय विद्यालय, कैंट स्कूल, कालेश्वर मंदिर, एसबीआई, राठी व्यू पॉइंट आदि स्थलों पर देर रात्रि तक गश्त लगा रही है, जिससे गुलदार के खतरों से लोग सुरक्षित रहें। गश्ती टीम में वन दरोगा रमेश थपलियाल, दीपन बिष्ट, वन बीट अधिकारी आशीष रावत, काजल, शीतल, शाहिल रावत शामिल रहे।