फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kotdwar News: मतदाता सूची में गड़बड़ी पर गुस्साई यूकेडी, डीएम से की शिकायत

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
कोटद्वार। उत्तराखंड क्रांति दल के कार्यकर्ताओं की नींबूचौड़ में हुई बैठक में नगर निगम कार्यालय की ओर से स्थानीय निकाय निर्वाचक नामावली 2024 में प्रकाशित मतदाता सूची में भारी गड़बड़ी का आरोप लगाया गया है। पार्टी ने जिला निर्वाचन अधिकारी/जिला अधिकारी पौड़ी से इसकी शिकायत की है।बैठक में वक्ताओं ने कहा कि इस नामावली में मतदाताओं की आपत्तियों के प्रस्तुत करने के बाद भी सैकड़ों मतदाताओं के नाम गलत दर्ज़ हैं या दर्ज होने से छूट गए हैं। जिससे मतदाता नगर निगम के पार्षद व मेयर के चुनाव में मतदान करने से वंचित रह जाएंगे। कार्यकर्ताओं ने जिलाधिकारी से आग्रह किया कि मतदाता सूची की गड़बड़ियों को दूर किया जाए, जिससे सभी मतदाता मतदान प्रक्रिया में भाग ले सकें। उन्होंने गलत मतदाता सूची बनाने वाले अधिकारियों और कर्मचारियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने की मांग भी की। बताया कि यूकेडी कार्यकर्ताओं ने एसडीएम और नगर निगम आयुक्त कोटद्वार से मुलाकात कर शिकायत दर्ज करवाई है। यह भी बताया कि वार्ड नंबर-30 के मतदान स्थल में मोहल्ला मवाकोट के मतदाता क्रम संख्या 3475 से लेकर 3489 तक के नाम नंदपुर मोहल्ले में जोड़ दिए गए हैं। नगर निगम कार्यालय में आपत्ति दर्ज करने के बाद भी इस प्रकार की त्रुटियां बनी हुई हैं।
विज्ञापन




पार्टी ने चेतावनी दी कि यदि इस संबंध में अविलंब कार्रवाई नहीं हुई तो दल पीड़ित मतदाताओं को न्याय दिलाने के लिए जनांदोलन को बाध्य होगा। बैठक में केंद्रीय उपाध्यक्ष जग दीपक सिंह रावत, महानगर अध्यक्ष पुष्कर सिंह रावत, केंद्रीय महामंत्री सत्य प्रकाश भारद्वाज, केंद्रीय संगठन मंत्री हरीश द्विवेदी, उपाध्यक्ष राजेंद्र पंत, विनोद चौधरी और युवा प्रकोष्ठ अध्यक्ष सतपाल सिंह नेगी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें